फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रोबोट जेसीबी से गलियों में हटेगा अतिक्रमण, लेखपाल बना रहे सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के मुख्य मार्ग के साथ ही गलियों में भी अतिक्रमण से रास्ते संकरे होते जा रहे हैं। रोबोट जेसीबी से अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगरपालिका में लेखपालों से सूची तैयार करने को कहा गया है। अतिक्रमण का आलम यह है कि गलियों में चार पहिया वाहन बड़ी मुश्किल निकल पाते हैं, अतिक्रमण कालोनियों की सुंदरता भी खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन


तीन लाख से अधिक की आबादी वाले नगर पालिका जौनपुर में भवनों की संख्या 39 हजार 447 है। शहर के 39 वार्डों में 500 से अधिक मोहल्ले हैं। इनकी गलियां इतनी संकरी हो गई हैं कि यहां पर चार पहिया वाहन निकलना भी मुश्किल हो गया है। अब इन गलियों में सीवर लाइन के समय जेसीबी से खोदाई भी नहीं हो पाती। अगर इन गलियों में चार पहिया वाहन प्रवेश किया तो दो पहिया वाहन नहीं जा सकते। इसके कारण गलियों में जाम लग जाता है। इसमें प्रमुख रूप से उमरपुर के परमानतपुर, ढालगर, ईशापुर, नईगंज, कालीकुत्ती, मंशा देवी मंदिर आदि गलियां बहुत संकरी हो गई हैं। इसमें लोग नाली के ऊपर पक्का निर्माण करा चुके हैं, इससे बारिश से पहले नाले नालियों की सफाई नहीं हो पाती। इससे इन गलियों में बारिश के में जलभराव रहता है। नगर पालिका में 25 से 30 लेखपाल राजस्व का काम देखते हैं। परमानतपुर निवासी रोहन सिंह, विनय शुक्ला, प्रशांत उपाध्याय, प्रदीप पाठक आदि ने बताया कि गलियों में लोगों ने इस प्रकार पक्का निर्माण करके अतिक्रमण कर रखा है कि आवागमन में समस्या होती है। साथ ही टूटी सड़कों के चलते लोग आना भी नहीं चाहते।

................................................

वर्जन ...

अतिक्रमण हटाओ अभियान अब गलियों में भी चलाया जाएगा। रोबोट जेसीबी का इस्तेमाल किया जाएगा। लेखपालों की सूची तैयार कर उनको गलियों के सड़कों को चौड़ा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पवन कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, जौनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें