फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से हुई लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने लूट में प्रयुक्त तमंचा, लूटा गया बैग और कुछ रुपये बरामद किया है।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष महराजगंज संतोष कुमार राय ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर चरियाहीं नाला पुलिया के पास से पेट्रोल पंप लूट कांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अनिल पाल सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के सोनावा गांव का निवासी है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, एक बैग, 1800 रुपये बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें