फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगरा बादशाहपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बुधवार को सुबह पैसा जमा करने जा रहे युवक को बैंक के बाहर नशीला पदार्थ सूंघाकर बदमाशों ने तीस हजार रुपये सहित मोबाइल लूट लिया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामपुर जखनियां गांव निवासी रवि सरोज के पिता गुलाब सरोज का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। बुधवार की सुबह रवि सरोज अपने खाते में 30 हजार रुपये जमा करने बैंक गए थे। बैंक पहुंचे तो गार्ड ने रवि को मास्क लगाकर आने को कहा। वह सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे कि एक वृद्ध ने ऊपर बैंक में पहुंचाने की बात की। रवि वृद्ध को लेकर सीढ़ी चढ़ा रहे थे कि अचानक पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने नशीला पदार्थ लगा तौलिया सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गया। होश आया तो उसके पास रखा 30 हजार रुपये और मोबाइल गायब था। उसने घर पहुंच कर परिजनों को बताया और थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि तहरीर परमामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें