फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी से लाखों की लूट

Wed, 13 Jan 2016 12:43 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
सरपतहा थाना क्षेत्र के सूरापुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंगलवार को सुबह नौ बजे सराफा कारोबारी को गोली मारकर रुपयों और गहनों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। जबकि सूचना पर पहुंचे कारोबारी के परिवारीजनों ने उसे सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सीने में गोली लगी है।

घटना उस समय हुई जब कारोबारी मंदिर पर दर्शन करने के लिए रुका था। गौरतलब बात यह है कि घटनास्थल से महज 50 मीटर पर पुलिस पिकेट भी लगती है। जहां पुलिस वाले मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भी बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, सूरापुर निवासी सराफा कारोबारी छोटेलाल (30) कस्बा स्थित अपनी आभूषण की दूकान पर जा रहे थे।

रास्ते में पड़ने वाले दुर्गा मंदिर के पास वह पहुंचे तो बाइक खड़ी कर मंदिर में दर्शन करने चले गए। 10 हजार की नकदी समेत करीब दो लाख रुपये के आभूषणों से भरा बैग बाइक में ही लगा रहा।

इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और कारोबारी को लक्ष्य कर फायर कर दिया। गोली छोटेलाल के सीने में लगी और वह वहीं गिर पड़ा।

इसी बीच बदमाश बाइक में लगा आभूषणों वाला बैग लेकर शाहगंज की ओर फरार हो गए। इस दौरान उन्होने फायरिंग भी की। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

उधर, सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने घायल कारोबारी को सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी रामजी सिंह यादव ने बताया कि लूट की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया गया है।

सूरापुर आधा जौनपुर और आधा सुल्तानपुर जिले में पड़ता है। घटनास्थल सुल्तानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र के सूरापुर में है। इसलिए जांच का काम वहां की पुलिस करेगी। हालांकि अभी तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर आदि नहीं दी गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें