फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर लूट लिया 80 हजार नकदी और सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
असलहे के बल पर लूटे 80 हजार
विज्ञापन

बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरियावां निगोह मार्ग पर स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल के मालिक से शुक्रवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने 80 हजार नकद एवं गले से एक सोने की चेन लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित को थाने ले गई जहां घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र के मगरमू निवासी सतराम यादव शाम पांच बजे निगोह सुरियावा रोड पर स्थित अपनी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर बैठकर बिक्री के पैसों की गिनती कर रहे थे । उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और असलहा दिखाकर उनके हाथ से 80 हजार नकद और गले से सोने की चेन लूट लिया। बदमाश सुरियावां की तरफ फरार हो गए। पीड़ित नेसूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें