फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रोडवेज ने 4070 बहनों को निशुल्क भाइयों के घर पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने जाने के लिए रोडवेज ने बहनों को बसाें से गंतव्य तक भिजवाया। 4070 बहनों ने तीन लाख रुपये का मुफ्त सफर किया। सबसे ज्यादा जौनपुर वाराणसी मार्ग पर यात्रियों की भीड़ रही। इस रूट पर 14 हजार बहनों ने यात्रा की।
विज्ञापन

जौनपुर डिपो में कुल 81 बसें हैं जिसमें से 67 बसें निगम की व 14 अनुबंध पर हैं। इस साल भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज की सभी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। डिपो के अधिकारियों के मुताबिक, 18 अगस्त रात 12 बजे से 19 अगस्त रात 12 बजे तक कुल 14 हजार लोगों ने यात्रा की। जिसमें से 4070 महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की। इससे कुल 13 लाख की आय डिपो को हुई। जिले के विभिन्न मार्गों व अन्य जनपदों की यात्रा करने के लिए 18 अगस्त से ही बहनों की भीड़ रोडवेज परिसर में लग गई थी। बसों में बैठी बहनों ने यात्रा में मिली छूट पर सरकार के इस कदम को सराहा।
विज्ञापन


एआरएम ममता दुबे ने बताया कि रक्षाबंधन पर 24 घंटे महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। 4070 महिलाओं ने तीन लाख रुपये की निशुल्क यात्रा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें