फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: त्योहारी सीजन में अतिरिक्त फेरे लगाएंगीं रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों को अपने गतंव्य स्थल पर पहुंचने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन विभाग मुस्तैद है। पर्व को लेकर रोडवेज बसें विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। आज से लेकर 20 नवंबर तक यह सुविधा यात्रियों के लिए लागू रहेगी।
विज्ञापन

जौनपुर डिपो में कुल 62 बसें हैं। इसके अलावा 14 बसें अनुबंधित हैं। कुल 76 बसें प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाती हैं। रोज करीब आठ से नौ हजार यात्री यात्रा करते हैं। इनसे करीब नौ लाख रुपये प्रतिदिन आमदनी होती है। दीपावली और छठ के अवसर पर लोग अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ गई है। एआरएम रमेश चंद्र सिंह ने बताया है कि त्योहारी सीजन में यात्रियों को समस्या न हो इसके लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। 10 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक यह व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें