फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौपेड़वा बाजार से होकर जाएगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। नौपेड़वा बाजार के निवासियों मुख्यमंत्री पोर्टल पर रोडवेज बसों के बाईपास से होकर जाने की शिकायत की थी। जौनपुर डिपो के अधिकारियों ने अब सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विश्राम ने कैंट, काशी, चंदौली, विन्ध्यनगर, सुल्तानपुर एवं अयोध्या डिपो की बसों को बाजार से होकर जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अमित कुमार सोनी, पवन कुमार, डिंपल, अशोक एवं दिनेश ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि जौनपुर से सुल्तानपुर आने-जाने वाली बसें नौपेड़वा बाजार से नहीं जाती हैं। लोगों को हाईवे पर सुनसान स्थान पर उतार दिया जाता है। रात में कई बार यात्रियों के साथ दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। शिकायत मिलने के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कैंट, काशी, चंदौली, विंध्यनगर, सुल्तानपुर एवं अयोध्या डिपो के बसों के चालकों को बाईपास पर सवारियों को नहीं उतारने का निर्देश दिया है। निर्देश दिया है कि निगम की बसों के चालक व परिचालक पिण्डरा, फूलपुर, त्रिलोचन महादेव, नौपेड़वा बाजार एवं सिंगरामऊ से होकर ही रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें