फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भीड़ से कम पड़ गईं रोडवेज बसें, 4047 अभ्यर्थियों ने 6.50 लाख की निशुल्क यात्रा की

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा खत्म होने के बाद रोडवेज की बसों में एक-एक सीट पाने के लिए अभ्यर्थियों में होड़ मची रही। भीड़ के मुकाबले बसें कम पड़ गईं। रोडवेज परिसर में पहुंचते ही बसें ठसाठस भर गई। तमाम अभ्यर्थी खिड़की के रास्ते बसों में घुसते दिखे। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों को ज्यादा दिक्कत हुई। दो दिन में 4047 अभ्यर्थियों ने 6.50 लाख रुपये की निशुल्क यात्रा की।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए गोरखपुर, प्रयागराज, आजमगढ़ ,प्रतापगढ़ से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जौनपुर पहुंचे हैं। पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद स्टेशन और बस स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। जौनपुर- वाराणसी, गोरखपुर-प्रयागराज और आजमगढ़ रूट की बसों में खूब भीड़ रही। रोडवेज से संबंधित रूट पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। एडमिट कार्ड दिखाने पर कंडक्टरों ने किराया नहीं लिया है। भीड़ के कारण महिला अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रयागराज जा रही छात्रा विमला सिंह, शिखा मिश्रा ने बताया कि धक्का-मुक्की ज्यादा होने से दो बसों में नहीं चढ़ सकी अब तीसरी बस के आने इंतजार कर रहीं हैं। इसी तरह वाराणसी जा रही छात्रा संगीता ने कहा कि रोडवेज प्रशासन को चाहिए कि वह महिलाओं के लिए अलग बस चलाएं। वहीं स्थानीय यात्रियों को रोडवेज बसों में चढ़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

वर्जन

डिपो परिसर में अभ्यर्थियों की भीड़ हो गई हालांकि पहले से तैयार बसों में अभ्यर्थियों को भेजा गया जो अभ्यर्थी बचे थे बसें आने पर उनको भी भेजा गया। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को रोडवेज बसों में 4047 अभ्यर्थियों ने निशुल्क सफर किया। साढ़े छह लाख का निशुल्क टिकट काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ममता दुबे, एआरएम, जौनपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें