फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सिंगरामऊ व नौपेड़वा बाजार से होकर नहीं जा रही रोडवेज बसें, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौनपुर। रोडवेज बसें सिंगरामऊ और नौपेड़वा बाजार से न जाकर सीधे हाईवे से निकल जा रही हैं। इससे प्रचंड धूप और उमस में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं बाजार के व्यापारियों को जौनपुर, वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ एवं कानपुर जाना होता है। बसों का सफर करने के लिए उन्हें बाजार से बाहर डेढ़ किमी दूर राष्ट्रीय राज्यमार्ग जाना पड़ता है। जौनपुर डिपो में अनुबंधित आर निगम की कुल 93 बसें है।
विज्ञापन

इनको प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर संचालित किया जाता है। डिपो से रोज छह से सात हजार यात्री यात्रा करते हैं। लेकिन सिंगरामऊ और नौपेड़वा बाजार से होकर रोडवेज बसें न जाकर सीधे हाईवे से निकल जा रही हैं।
जबकि इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगाें ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की। इसके बावजूद भी इस क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। सिंगरामऊ बाजार के व्यापारी विवेक कुमार जायसवाल, नीरज चौरसिया, पूर्व प्रधान विनोद मोदनवाल, मुन्ना मोदनवाल का कहना है कि कई बार जिला प्रशासन से मांग करने के बावजूद भी हम लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

मजबूरन डेढ़ किलोमीटर दूरी तय कर हाईवे पर बस पकड़ने के लिए जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कतें रात के समय होती है। इस संबंध में विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारियों से बात हुई है जल्द ही इस समस्या का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें