फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन डालकर नहीं बना रहे सड़क, धूल से बिगड़ रही सेहत

विज्ञापन
तारापुर कॉलोनी के पास नईगंज रोड पर सीवर पाईप डालने के खोदी जा हरी सड़क व उसकी मिट्टी से निकली धूल क - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
शहर के प्रमुख मार्गों में शुमार मछलीशहर रोड पर चलना दुश्वार हो गया है। कारण इस मार्ग पर सीवर लाइन डाली जा रही है, जिससे मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उड़ रही धूल लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। सड़क को खोदकर सीवर लाइन डालकर उसे पाटकर छोड़ दिया जा रहा है, जिससे लोगों में रोष है। लोगों ने शीघ्र काम पूरा कराकर सड़क का मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर से निकलने वाला गंदा पानी गंगा गोमती नदी में नहीं गिरे, इसके लिए नमामि गंगे और अमृत योजना के तहत एसटीपी का निर्माण और सीवर लाइन डाली जा रही है। इन दोनों योजनाओं के लिए कुल 470.80 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत है, जिसमें नमामि गंगे योजना के तहत 206.05 करोड़ और अमृत योजना के तहत 264.77 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। अमृत योजना के तहत मछलीशहर पड़ाव रोड पर सीवर लाइन डाली जा रही है। इस मार्ग पर जहां तक सीवर का पाइप डाला गया है। वहां तक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। वहीं उड़ रहा धूल का गुबार भी लोगों की सेहत के लिए खतरा बना हुआ है।
सीवर लाइन डालने के दौरान धूल न उड़े, इसके लिए पानी का छिड़काव करने का निर्देश कार्यदायी संस्था जल निगम को दिया गया है, लेकिन अगर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी भू व राजस्व
विज्ञापन

मार्ग पर सीवर लाइन डाला जा रहा है, लेकिन पाइप डालने के बाद उसे पाटकर छोड़ दिया जा रहा है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ है। शीघ्र सड़क को बनाने की मांग की। - कैलाश सिंह, सहकारी कालोनी
सीवर लाइन डालने के लिए जहां तक खोदाई की जा रही है, वहां तक सड़क क्षतिग्रस्त हो जा रही है, जिसे बनाया नहीं जा रहा है, जिससे परेशानी हो रही है। आए दिन कोई न कोई गिरकर चुटहिल हो रहा है। शीघ्र सड़क का मरम्मत कराया जाना चाहिए। - शैलेंद्र यादव, सिपाह
सीवर लाइन डालकर सड़क नहीं बनाने से धूल का गुबार उड़ रहा है, जो लोगों के सेहत के लिए खतरा बना हुआ है। इस पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। सड़क खोदकर पाइप डालने के बाद उसी तरह छोड़ दिया गया है, जिससे परेशानी हो रही है। - कमलेश पांडेय, तारापुर कालोनी
सीवर लाइन दिन में डाली जा रही है और फिर खोदे गए गड्ढे को पाटकर उसी तरह छोड़ दिया जा रहा है, जिससे आवागमन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जहां तक सीवर पाइप डाली गई है। वहां तक सड़क की मरम्मत भी किया जाना चाहिए। - संतोष विश्वकर्मा, कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें