फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में ही टूट गई 7.67 करोड़ रुपये से बनी सड़क

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर से प्रयागराज मार्ग की जर्जर हालत सड़क पर बने गढ्डों में जमा बारिश का पानी व कीचड? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मीरगंज। करीब 7.67 करोड़ की लागत से बना मछलीशहर-जंघई मार्ग पांच वर्षों में ही टूट गया है। सड़क पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे हो गए हैं, जिसमें फंसकर आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

मछलीशहर-जंघई सड़क का निर्माण पांच साल पहले 7.67 करोड़ रुपये की लागत से कराया था। पौने चार मीटर चौड़ी सड़क को हल्के वाहनों की अधिक आवाजाही के लिहाज से बनाया गया था। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर पंवारा के पास स्थित टोल प्लाजा है। इससे बचने के चक्कर में ओवरलोड भारी वाहन अब मछलीशहर-जंघई मार्ग की ओर से आने-जाने लगे हैं। इसके चलते सड़क जगह-जगह टूट गई है। ओवरटेक करने के चक्कर में अक्सर कोई ट्रक पटरी पर उतरकर फंस जाता है। इससे आए दिन जाम की भी स्थिति बन जाती है। भारी वाहनों की आवाजाही के चलते जमुहर, बंधवा बाजार, गोधना, अदारी, बरावा, जगदीशपुर, बभनियांव के पास सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों की वजह से हादसे भी होते रहते हैं।
बरांवा के मुकुंद सोनी, सवैया के अशोक यादव बाबा, गोधना से संजय दुबे, जंघई के वेदप्रकाश मिश्रा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सड़क को फोरलेन करवाने की घोषणा की थी लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया। पीडब्लूडी के जेई ओपी प्रसाद का कहना है कि सड़क की समय-समय पर मरम्मत कराई जाती है। चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी कई बार भेजा गया, मगर स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें