फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी के लिए किया सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सरफराजपुर के पास दो युवकों को कुछ अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार को पीटकर घायल कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जौनपुर-शाहगंज मार्ग को जाम कर दिया। सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। कहा कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस दौरान करीब एक घंटे 15 मिनट तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर गांव निवासी रवि बिंद लखनपुर गांव निवासी अपने मित्र ब्रजेश के साथ सरफराजपुर की तरफ जा रहा था। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे कुछ अज्ञात लोग आएं और दोनों युवकों को रोककर मारपीट दिए। मारने-पीटने के बाद वह लोग मौके से फरार हो गए। मारपीट से रवि बिंद (26) निवासी धन्नेपुर व ब्रजेश (22) निवासी लखनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही धन्नेपुर, लखनपुर व पांडेय पुरुषोत्तमपुर गांव के काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीण और परिजन जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर लखनपुर चौराहे पर पहुंच गए। सड़क जाम की जानकारी मिलने पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार संजय वर्मा व चौकियां धाम चौकी प्रभारी रोहित मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवा दिया। इस बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी लाइन बाजार संजय वर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। कार्रवाई की जाएगी। सीओ देवेश सिंह कहा कि दो दिन पहले हुए विवाद में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार का पुन: इसी मामले को लेकर एक युवक की पिटाई का मामला है। इस मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें