फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क खराब, सांसद-विधायक हेलिकाॅप्टर से आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के केराकत तहसील परिक्षेत्र के 16 किमी राजमार्ग का निर्माण नहीं होने व मुआवजे न मिलने को लेकर किसान नाराज हैं। बुधवार को उन्होंने विरोध स्वरूप चंदवक गोमती पुल के पास हेलीकॉप्टर की प्रतीकात्मक तस्वीर लगा दी। जिस पर सांसद विधायक क्षेत्र में आने-जाने के लिए हेलीकॉप्टर का प्रयोग करें क्योंकि सड़क खराब है लिखा है।किसान नेता अजीत सिंह ने बताया कि मुआवजे को लेकर जहां एनएचएआई अड़ियल रुख अपनाए हुए है, वहीं जनप्रतिनिधि भी उदासीन हैं। जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण से प्रभावित चार हजार किसानों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक सभी जगह गुहार लगाई गई, लेकिन समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें