फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे ने ली दो लोगों की जान: डिवाइडर पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, चालक ने मौके पर, महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 09 Sep 2024 06:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: हादसे की सूचना पाकर मौके पर गौराबादशाहपुर थाना की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को कार से बाहर निकालने के साथ ही चालक की लाश को कब्जे में ले लिया गया। अस्पताल में महिला की मौत हो गई। घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और डिवाइडर पर चढ़ी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव स्थित लीलहा नहर पुल के पास सोमवार की शाम तेज रफ़्तार कार डिवाइडर पर चढ़ गई, जिसमें चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक महिला ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। वाहन में बैठे एक अन्य लोगो को चोट आई। सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अरविंद यादव कार्यवाही में जुट गए।
विज्ञापन


मृतका राबिया पत्नी अब्दुल सलाम निवासी शेखवाड़ा जनपद जौनपुर थाना जाफराबाद बलिया के उभाव थाना क्षेत्र के रामगरा गांव के रहने वाले सुनील यादव कार लेकर जौनपुर की तरफ आ रहे थे। आजमगढ़ शहर से उसी कार में इस्तियाख निवासी काजी अहमद नूर थाना जफराबाद (जौनपुर) और राबिया पत्नी स्व. अब्दुल सलाम निवासी शेखवाड़ा थाना जफराबाद (जौनपुर) भी बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार जैसे ही गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड लीलहा नहर पुल के पास पहुंची थी वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। चालक सुनील यादव पुत्र साहब लाल निवासी रामगरा थाना ऊभाव (बलिया) और राबिया ने दम तोड़ दिया। इस्तियाख उर्फ बाबू घायल हो गए, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें