फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जौनपुर में दो बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, लाशें देख दहाड़ मारकर रोने लगे परिजन

Wed, 23 Jul 2025 05:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर शाहगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही मामला दर्ज कर लिया गया। दो युवकों की माैत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अस्पताल में घायलों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Jaunpur: जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव बाजार में बुधवार की दोपहर बाइक की आमने-सामने हुए जोरदार टक्कर में दो युवक की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया।

विज्ञापन


सुल्तानपुर जनपद के करौंदी कला थाना क्षेत्र के बांगर गांव निवासी धीरज निषाद (16) पुत्र राम जस अपने पड़ोस में रहने वाले भाई अरविंद (22) पुत्र राम जी के साथ बाइक पर सवार होकर रेलवे स्टेशन पर गोदान एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने आ रहा था।

जैसे ही बाइक बड़ागांव के समीप पहुंची, बाजार कर घर जा रहे अर्सिया गांव निवासी मोनू (22) पुत्र जयप्रकाश व साथी आदित्य (12) पुत्र भारत भूज की बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। चारों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने इलाज के दौरान अरविंद और मोनू को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें