फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर भीषण हादसा: काशी दर्शन कर उन्नाव लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक में घुसी, दो की मौत; तीन घायल

Mon, 03 Aug 2026 01:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो श्रद्धालुओं की जान चली गई। काशी विश्वनाथ के दर्शन कर उन्नाव लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक में घुसने से हादसा हुआ। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर बक्सा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के पास नेता ढाबा के सामने सोमवार भोर में हुए भीषण सड़क हादसे में काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


वैगनआर कार में सवार सभी पांच श्रद्धालु उन्नाव जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित विकास कॉलोनी के निवासी थे और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर अपने घर लौट रहे थे। कुल्हनामऊ गांव के पास हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक में फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

हादसे में अनिल शुक्ला और अखिलेश शुक्ला, निवासी विकास कॉलोनी, कोतवाली उन्नाव, की मौत हो गई। जबकि शोभित शुक्ला, संदीप मिश्रा और शोभित श्रीवास्तव, निवासी विकास कॉलोनी, कोतवाली उन्नाव, गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बक्सा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन

 
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें