हादसे के बाद प्राइवेट बस का हाल
- फोटो : अमर उजाला
इधर, टक्कर के कारण अचानक लगे जोरदार झटके से प्राइवेट बस में सवार यात्री बस में आगे की तरफ आकर गिर गए। इनमें कई के सिर आगे की सीट के लोहे के पाइप से जाकर लगी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लौग दौड़कर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने प्राइवेट बस से यात्रियों को बाहर निकाला। कुल छह यात्री घायल हुए। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उर्मिला वर्मा (45) निवासी जयसिंहपुर जिला सुल्तानपुर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घायलों में सुदामा देवी, नीतू, खुशबू, अमन यादव सहित अन्य को रेहटी सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना में एक की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया।