फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रक की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा ने तोड़ा दम, इकलौती बेटी की मौत परिजनों में कोहराम

Fri, 05 Aug 2022 12:13 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी,जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के ग्राम पंचायत उदपुरगेल्हवा निवासी 10वीं की छात्रा पूजा (15) सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के फोरलेन पर रामजानकी मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन
10वीं की छात्रा पूजा सिंह की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के फोरलेन पर रामजानकी मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा माता-पिता की इकलौती बेटी थी। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत उदपुरगेल्हवा निवासी जरिबंधन सिंह की बेटी पूजा (15) सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। वह रोज की तरह अपनी सहेलियों के साथ साइकिल से शुक्रवार सुबह विद्यालय जा रही थी। रामजानकी मोड़ के पास फोरलेन पार करने के दौरान सुल्तानपुर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

सहेलियों की चीखपुकार के बाद मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन छात्रा को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का करुण-क्रंदन देख दूसरे लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। विद्यालय के सभी शिक्षक अस्पताल पहुंच गए। प्रधानाचार्य बेचन सिंह ने कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया। शोक में कॉलेज बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें