फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत........

विज्ञापन
मड़ियाहूं में ट्रैक्टर की चपेट आने से मृत मोहम्मद फैसल की फोटो। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मड़ियाहूं। मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर पठन पुरवा मोड़ के पास मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। रामपुर नद्दी गांव निवासी इमरान का पुत्र फैसल (11) साइकिल से बाजार जा रहा था। उसके पीछे आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर पठन पुरवा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सायकिल को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही फैसल की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर समेत चालक को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। शव थाने ले गई। वहां पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें