फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बीएचयू में वाद-विवाद प्रतियोगिता में रितुल पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के नगर छात्र निकाय की ओर से डे-स्कॉलरों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। विकासशील देशों के हित में आर्थिक विकास को पर्यावरण संरक्षण पर प्राथमिकता दिलाने के प्रस्ताव को लेकर छात्रों ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। इसमें विकास, इतिहास, पर्यावरण, सतत विकास लक्ष्य और कई जरूरी मुद्दों को सामने लाया गया। बेहद कड़ी प्रतियोगिता में सामाजिक विज्ञान संकाय की छात्रा रितुल को पहले पुरस्कार के लिए चुना गया। सामाजिक विज्ञान संकाय के छात्र आदित्य आनंद ने दूसरा और कला संकाय के छात्र आदर्श कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. रोयाना सिंह, प्रो. बाला लखेंद्र और डॉ. शिखा सिंह ने किया। मुख्य अतिथि छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि एमएमवी की प्राचार्य प्रो. रीता सिंह, प्रो. ललित मोहन अग्रवालए डॉ. अपाला साहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें