फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मनरेगा सेल में ताला बंद कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय की मांग को लेकर सोमवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मनरेगा सेल में ताला बंद कर विरोध जताया। सोमवार को रोजगार सेवक मनरेगा सेल का दरवाजा कर दिया और बरामदे में बैठकर नारेबाजी करने लगे। ग्राम रोजगार सेवकों का आरोप है कि विगत छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। मानदेय न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। रोजगार सेवकों का कहना है कि बकाया मानदेय नहीं मिलने से उनका जीवन यापन कठिन होता जा रहा है। उन्हें कई बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारी भी ठोस पहल नहीं कर रहे हैं। इससे उनमें असंतोष और निराशा बढ़ती जा रही है। अन्य ब्लाकों में मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। सेवकों ने खंड विकास अधिकारी से अनुरोध किया कि इस समस्या का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान कराया जाए। अन्यायपूर्ण व्यवहार पर अंकुश लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर विमल दुबे, अभय सिंह, सुरेश यादव, अनुज सिंह, तहसीलदार गौतम, सुरेश कनौजिया, अखिलेश कुमार, मीना सिंह आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें