फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा गोमती का जलस्तर, तटवर्ती गांवों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
खतरे के निशान को छूने को आतुर गोमती का जलस्तर केराकत के उदयचंदपुर श्मशान घाट के अगल बगल का क्षेत्? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
केराकत। विकास खण्ड केराकत क्षेत्र में गोमती नदी में बाढ़ के पानी से तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ को लेकर चिंता सताने लगी है। किनारे पर बसे ग्रामीण अपनी व्यवसा में जुट गए हैं। पानी लगातार बढ़ने की वजह से केराकत श्मशान घाट तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

केराकत गोमती पुल के पास उदयचंदपुर व दूसरे छोर पर सिहौली घाट पर निर्मित श्मशान घाट भी डूबने के कगार पर है। शवदाह स्थल से महज चंद सेंटीमीटर दूर गोमती नदी का पानी पहुंच गया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी केराकत माज अख्तर व तहसीलदार केराकत अमित त्रिपाठी ने बताया कि किस स्पीड से नदी में बढ़ाव हो रहा है और 24 घण्टे में जलस्तर कितना बढ़ा है अभी इस बाबत कोई जानकारी नहीं है। हालांकि तहसीलदार केराकत ने बताया कि अबतक ग्रामीण क्षेत्र में बाढ़ का पानी नही पहुचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें