फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से फरार बंदी पर 25 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दीवानी न्यायालय में पेेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हत्यारोपी बंदी का तीसरे दिन भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। एसपी अशोक कुमार ने गुरुवार को उसपर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस अफसरों का दावा है कि लाइनबाजार थाने की पुलिस और क्राइमब्रांच की टीम ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

नेवढिय़ा थाना क्षेत्र का हत्यारोपी अनिल गौड़ आटो रिक्शा चालक की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। मंगलवार को उसकी पेशी थी। पुलिस अभिरक्षा में उसे जिला कारागार से लेजाकर अदालत में पेश किया गया। पेशी से लौटकर जैसे ही न्यायालय परिसर में पहुंचा तभी दूकान से पान मसाला खाने को लेकर बंदी के अधिवक्ता और सिपाही में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि बंदी फरार हो गया। उसकी रिफ्तारी के लिए लाइनबाजार थानाध्यक्ष और क्राइमब्रांच की टीम लगाई गई है। एसपी सिटी डॉ. अनिल पांडेय ने बताया कि फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तक्नीकी माध्यमों का भी सहारा ले रही है। मंगलवार की रात वह अपने एक रिश्तेदार के घर रुका था। लेकिन पुलिस के पहुंचने से कुछ देर पहले ही वहां से फरार हो चुका था। एसपी की ओर से उसपर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें