फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सरपतहा थाने की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने डेहरी नहर पुलिया के पास मंगलवार की रात मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी अंतरजनपदीय शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सरपतहा जय प्रकाश सिंह और प्रभारी एसओजी निरीक्षक पर्व कुमार सिंह बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर डेहरी नहर पुलिया के पास पहुंचे। पुलिस की दो टीम बनाकर नहर की पुलिया का आड़ लेकर छिप गए। कुछ देर बाद सरायमोहिउद्दीनपुर की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिया। पुलिस ने रोका तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। उसने जैसे ही तमंचे में दूसरी गोली भरने का प्रयास किया तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार शैलेंद्र प्रताप यादव उर्फ एसपी यादव सरपतहा थाना क्षेत्र के कटका गांव का निवासी है। 21 साल की अवस्था में लूट, हत्या के प्रयास जैसे 21 मुकदमे जौनपुर और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह जौनपुर जेल में बंद था। उसी समय आजमगढ़ जिले के भीरा बरदह निवासी राजन यादव और प्रतापगढ़ जिले के ढकवा स्थित आसपुर निवासी अरुण कुमार से दोस्ती हो गई। जेल में ही योजना बनी कि कुछ ऐसा काम करना है जिससे अधिक रुपये मिले। इससे राजन और अरुण यादव की भी जमानत हो जाए। अरुण यादव ने ही बताया था कि खेतासराय में दो लोगों की हत्या के बदले दस लाख मिलेंगे। जेल से छूटने के बाद बाहर आया तो हत्या को अंजाम देने की तैयारी में खेतासराय गए थे लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ साथी जेल से छूटकर बाहर आए हैं उन्हीं से मिलने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें