फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद(एस) प्रत्याशी के खिलाफ बगावत

Wed, 15 Feb 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनादल (सोनेलाल) द्वारा लीना तिवारी को मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद भाजपा और अपना दल के कार्यकर्ता बगावत पर उतर आए हैं। जहां केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के भतीजे पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्र, जिला मंत्री राम बिलास पाल और तीनों मंडलों के अध्यक्ष सहित 20 से अधिक कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


वहीं अपना दल के प्रदेश सचिव माता बदल तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बगावत की चेतावनी दी है।भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी का यह निर्णय उन्हें मान्य नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्र का कहना है कि यह निर्णय भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान के खिलाफ है। इसी वजह से कार्यकर्ता और मंडल अध्यक्ष इस्तीफा  दे रहे हैं।

इससे पहले सभी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा  देने की घोषणा की। जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र मिश्रा, सुरेश गुप्ता, अरविंद उपाध्याय, संजय मिश्रा, ताड़कनाथ सरोज आदि शामिल थे। उधर, नेवढ़ियां प्रतिनिधि के मुताबिक अपना दल के प्रदेश सचिव माता बदल तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राजनाथ पटेल, राष्ट्रीय सचिव धर्मराज पटेल, युवा जिलाध्यक्ष अरुण पटेल, सदस्य जिला पंचायत जितेंद्र पटेल आदि ने लीना तिवारी को टिकट देने का विरोध किया। कहा कि अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल अपना निर्णय नहीं बदलती हैं तो सभी कार्यकर्ता इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें