फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राजस्व टीम ने बाहा की भूमि पर निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। सबरहद गांव में 132 खाते की बाहा की जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग और भवन निर्माण का मामला सामने आया है। राजस्व विभाग की टीम ने काम रुकवा दिया। बृहस्पतिवार को राजस्व कर्मियों द्वारा किए गए निरीक्षण में गाटा संख्या 997 पर हो रहा निर्माण कार्य संदिग्ध पाया गया। हल्का लेखपाल अशोक यादव द्वारा अभिलेखों से भूमि का मिलान किए जाने पर यह भूमि बाहा खाते की है।ग्रामीणों ने बताया कि यह भूमि दशकों से बाहा के रूप में उपयोग में रही है और गांव का पानी इसी मार्ग से निकलता रहा है। आरोप है कि गांव के वसीम अहमद नामक व्यक्ति ने इस भूमि की अवैध प्लाटिंग कर उसे विक्रय कर दिया, जिस पर अब बैदार नामक व्यक्ति निर्माण कार्य करा रहा था। फिलहाल राजस्व विभाग की टीम इस प्रकरण की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी भूमि की अवैध बिक्री और निर्माण में संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए। एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है। काम रुकवाकर जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें