मछलीशहर तहसील परिसर में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना देते राजस्व कर्मी। संवाद
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में राजस्व निरीक्षक के साथ पैमाइश करने गई टीम पर हमले से आक्रोशित राजस्व कर्मियों ने शनिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। राजस्व कर्मियों ने उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की। इस दौरान तहसील अध्यक्ष जगवीर गौतम, संचालन महामंत्री आशीष पटेल, पूर्व खंड मंत्री लाल चंद्र यादव, प्रदेश महामंत्री राहुल पटेल,जय शंकर यादव,जय प्रकाश शर्मा, दुर्जन प्रसाद,प्रिया मौर्या, चंद्रावती, अजीत कुमार पांडेय ने विचार व्यक्त किए। संवाद