फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई करा कर लौट रही जाइलो अनियंत्रित होकर नहर में पलटी......

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर क्षेत्र के भटपुरा नहर के पास बोलेरो को बचाने में जाइलो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। आसपास के लोगों ने सभी सवारों को बाहर निकाला। उनका नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया। हादसे के बाद जाइलो चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बेलापार रामपुर निवासी राजमणि ने पुत्री निशा का विवाह अलहदिया गांव निवासी श्यामलाल सरोज के साथ एक हफ्ते पूर्व किया था। रविवार को चौथी व विदाई की तारीख तय थी। विदाई कराकर लौटते समय भटपुरा नहर के पास बांई पटरी से अचानक बोलेरो आ गई। उसे बचाने में जायलो अनियंत्रित होकर दक्षिण पटरी स्थित नहर में जा पलटी। संयोग रहा कि आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। दौड़कर सभी को बाहर निकाला। इसमें सवार राजमणि, शिवकुमार, राधेश्याम, शुभम, कमलेश, निशा, प्यारेलाल को हल्की-फुल्की चोटें आईं। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। मौके से जायलो चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जायलो को जेसीबी से निकलवाकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें