फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक का एक माह बाद भी नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह। बरसठी क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक के अपहरण के खुलासे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे समाज सेवी जज सिंह अन्ना को पुलिस ने रोक दिया। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश है। अन्ना का आरोप है कि पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए जनता की आवाज दबा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक रविंद्र नाथ पाठक का अपहरण हुए 20 दिन बीत गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।पुलिस 20 दिन बाद भी उनका पता नहीं लगा सकी। जिससे गांव के लोग घटना के बाद से भयभीत है। रविवार को समाज सेवी जज सिंह अन्ना कटवार बाजार में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे। पुलिस को इसकी भनक लगते ही उन्हें रोक दिया।
जज सिंह अन्ना ने बताया कि पुलिस कटवार बाजार की जनता को मना कर दिया और हमारे घर भी पुलिस लगा कर प्रदर्शन न करने की हिदायत दिया। इसके बाद भी वह अकेले कटवार पहुंच गए। लेकिन यहां पर कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण उन्हें प्रदर्शन स्थगित करना पड़ा। अन्ना ने कहा कि अगर मामले का खुलासा बरसठी पुलिस नहीं कर पा रही है तो मामले की जांच अन्य किसी दूसरे अधिकारी से कराई जाए। जब तक पुलिस घटना का पर्दाफास नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा। कुछ दिन इंतजार करने के बाद वह फिर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार ने बताया कि जांच चल रही है। परिवार के लोग पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट है। घटना का खुलासा जल्द ही कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें