फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औसत अंकों के आधार पर तैयार होगा विद्यार्थियों का रिजल्ट..

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रोन्नत करने के लिए शासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। सभी विद्यार्थियों का रिजल्ट औसत अंक के आधार पर तैयार किया जाएगा। प्रथम वर्ष का रिजल्ट द्वितीय वर्ष में मिलने वाले अंकों के आधार पर बनेगा, जबकि द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रथम वर्ष में मिले अंकों को आधार बनाया जाएगा। शासन से दिशा निर्देश जारी होने के बाद विवि की परीक्षा समिति ने मानक तय कर तैयारी शुरू कर दी है। इस व्यवस्था में दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों को लाभ दिया जाएगा, चाहे वह परीक्षा में शामिल हुआ हो या नहीं।
विज्ञापन

कोरोना संकट के कारण इस बार विवि की मुख्य परीक्षाएं पूरी नहीं हो सकी। परीक्षा शुरू होने के तुरंत बाद लॉक डाउन के कारण अधिकांश विषयों के पेपर नहीं हो सके। कई बार परीक्षा कराने की रुपरेखा बनी, लेकिन कोरोना के तेजी से बढ़ते ग्राफ के कारण उसेे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। लिहाजा शासन ने सभी विद्यार्थियों अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का फैसला लिया है। इसके लिए विवि को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। तय निर्देशों के तहत स्नातक प्रथम वर्ष के सभी छात्र द्वितीय वर्ष में प्रोन्नत किए जाएंगे। वह द्वितीय वर्ष की परीक्षा में जितना अंक पाएंगे उसी के आधार पर औसत अंक देकर उनके प्रथम वर्ष का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। वहीं तृतीय वर्ष में प्रोन्नत होने वाले द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष की परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर प्रोन्नत किया जाएगा। इसमें यह भी महत्वपूर्ण है कि जिस विषय की परीक्षा हो चुकी है उसका मूल्यांकन कराया जाएगा। उस पेपर में मिले मूल अंक ही रिजल्ट में जोड़ा जाएगा। शेष पेपर में औसत अंक दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह का कहना है कि शासन से मिले निर्देशों के आधार पर रिजल्ट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
---
इनसेट--
प्रैक्टिकल में भी लागू होगा यही मानक
जौनपुर। स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष के प्रमोट होने वाले छात्रों के प्रैक्टिकल की परीक्षा में भी शासन के गाइड लाइन के तहत औसत अंक दिए जाएंगे। जिसे तरह से थ्योरी का रिजल्ट तैयार होगा वही व्यवस्था प्रैक्टिकल में भी लागू होगी।
विज्ञापन

----
इनसेट
--
विवि के पास नहीं है परीक्षार्थियों को आंकड़ा
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन विवि के पास विद्यार्थियों का आंकड़ा ही नहीं है कि प्रथम और द्वितीय वर्ष में कितने छात्र पंजीकृत हैं। परीक्षा विभाग में पचास से अधिक कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन कोई भी आंकड़ों के प्रति सजग नहीं है। इतना ही नहीं तृतीय वर्ष की परीक्षा में कितने छात्र शामिल होेंगे इसका भी ब्योरा परीक्षा विभाग के पास नहीं है। यह हाल तब है, जब विभाग की ओर से परीक्षा की तैयारी पूरी करने का दावा किया जा रहा है। विवि को यह पता नहीं है कि किस जिले में कितने छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
----
इनसेट
मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे 4.75 लाख छात्र
जौनपुर। विवि के सत्र 2019-20 की मुख्य परीक्षा में 475210 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए पांच जिलों में कुल 698 केंद्र बनाए गए थे। इसमें स्नातक के 408683 और स्नातकोत्तर में 66527 छात्र शामिल हुए थे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों का कोई अलग से डाटा नहीं है।
----
इनसेट
बीएड द्वितीय सेमेस्टर रिजल्ट तैयार
जौनपुर। पूर्वांचल विवि के बीएड द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों का रिजल्ट तैयार कर हो चुका है। शीघ्र ही रिजल्ट विवि के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह का कहना है कि शेष कक्षाओं का रिजल्ट भी शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें