फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नगर क्षेत्र के प्रतापगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर मंगलवार में वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद के बाद रात में मारपीट हो गई। घायल रेस्टोरेंट संचालक ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नई बाजार मोहल्ला निवासी आशीष जायसवाल ने मुंगराबादशाहपुर थाने में तहरीर दिया। उसने बताया कि प्रतापगढ़ रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में रात लगभग 10 बजे वाहन खड़े करने को लेकर दो युवकों से विवाद हो गया। इस दौरान सुनील दुबे निवासी हरसूकापुरा और उनके साथी ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट की। इसी दौरान पीड़ित के गले से सोने की चेन गिर गई। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया सुनील दुबे और एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें