फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदार युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : कुलपति

विज्ञापन
पूविवि​ में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त जीवन का संदेश प्रस्तुत करते विद्यार्थी। स्रो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को नशामुक्त युवा विकसित भारत अभियान के तहत युवा संवेदना कार्यशाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति ने कहा कि जिम्मेदार युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। कंज्यूमर वॉयस नई दिल्ली की नीलांजना बोस और कंज्यूमर गिल्ड लखनऊ के अभिषेक श्रीवास्तव ने शराब समेत अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों और उनसे बचाव के उपायों बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम से विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज को नशे से मुक्त बनाने का संदेश दिया गया। वहीं, शाहगंज में तालीमाबाद सबरहद स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में एनएसएस के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य अखिलेश कुमार ने कहा कि एनएसएस की गतिविधियां युवाओं में सेवा, अनुशासन, जिम्मेदारी और सामाजिक भावना को विकसित करने में सहायक हैं। प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके नागरिकों के चरित्र में निहित होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें