फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गणतंत्र दिवस पर रहेगी कार्यक्रमों की धूम, पुलिस लाइन में होगी परेड

विज्ञापन
सद्दभावना पुल पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लगाए गए तिरंगा झंडा। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी है। सरकारी भवनों को लाइट और झालरों से सजाया गया है। सद्भावना, शास्त्री और शाही पुल को भव्य तरीके से सजाया गया है। पुलिस लाइन परिसर में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव परेड की सलामी लेंगे। शिक्षण संस्थाओं में झंडा फहराया जाएगा। 26 जनवरी को पुलिस लाइन परिसर में सुबह नौ बजे परेड का आयोजन होगा। राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीशचंद्र यादव ध्वज फहराएंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र झंडा फहराएंगे। शिक्षण संस्थाओं में झंडा फहराने के बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. वंदना सिंह झंडा फहराएंगी। गोमती नदी के विसर्जन घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रविवार को सुबह ही टेंट लगाने की तैयारी शुरू हो गई थी। शिव मंदिर को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। गणतंत्र दिवस पर सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के कुत्तूपुर तिराहे से क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन सुबह किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय सिद्दीकपुर पुरुष एवं महिला ओपन वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन करेगा। प्रतियोगिता के दिन सुबह छह बजे खिलाड़ियों को कुत्तूपुर में चेस्ट नंबर वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

रेस में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में प्रथम छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाना है। शाही किला में घूमने के लिए नगर और आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें