बदलापुर। बदलापुर महोत्सव पांच और छह नवंबर सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में होगा। पांच को महोत्सव का उद्घाटन व सांस्कृतिक कार्यक्रम, छह नवंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। महोत्सव में क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि महोत्सव के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ होंगे। सीएम द्वारा घोषित तीन बड़ी परियोजनाओं क्रमश: आईटीआई कालेज, फायर ब्रिगेड व परिवहन बस डिपो का शिलान्यास भी करेंगे। महोत्सव में फिल्मी गीतकार संतोषानन्द , जी न्यूज कवि युद्ध अयंकर, डा. अनामिका जैन अम्बर , वीर रस की कवियत्री कविता तिवारी , हास्य हरयाणा राजेश चेतन, गीत गायक डा. कुंवर जावेद , हास्य कलाकार मुन्ना बैटरी , लाफ्टर फेम विनोद पाल , हास्य संचालक वीर रस के कवि सौरभ जैन सुमन , हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के आलावा गीत गायक अक्षरा सिंह , रितेश पाण्डेय , मैथिल ठाकुर , मोहन राठौर , निष्ठा शर्मा आदि कलाकार मंच पर होंगे।