फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पंजीकरण के लिए निकाली रैली

Sun, 23 Oct 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता रैली निकालते सिद्दीकपुर आईटीआई छात्र।
विज्ञापन
शासन एवं अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सुबह नौ बजे मतदाता जागरूकता  रैली बीआरपी इंटर कालेज से निकलेगी। रैली को डीएम भानुचंद्र गोस्वामी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए शिया कालेज में आकर समाप्त होगी।
विज्ञापन


उधर जिले भर में अधिक से अधिक लोग मतदाता बनकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इसके लिए विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया गया।     डोभी: राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदवक के छात्र छात्राओं ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली।  

रैली विद्यालय से निकल कर चंदवक पुरानी बाजार से अहिरौली वाराणसी मार्ग होते हुए कांलेज परिसर में आकर सभा में परिवर्तित हो गई।  रैली को उप जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


रैली में प्रधानाचार्य डा. नितेन्द्र सिंह,जगधारी राम, प्रधान योगेन्द्र सिंह,चन्द्रिका यादव, संदीप सिंह जनार्दन यादव, सुनील दत्त तिवारी, बृजेश सिंह,रेनू सिंह यादव, रामप्रकाश सिंह व विशम्भर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।  केराकत: पब्लिक इंटर कालेज केराकत के विद्यार्थियों ने शनिवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली।

इस दौरान लोगों को वोटर बनने और सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरुक किया।  रैली को तहसीलदार पीके राय ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. आरडी सिंह,अरुण यादव, प्रभात यादव आदि मौजूद रहे।  

सिगरामऊ: अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरामऊ के छात्रों  द्वारा शनिवार को रैली निकाल कर लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरुक किया।  रैली को ग्राम प्रधान हुब्बी देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्रधानाध्यापक अनवर अब्बास,अजय पाल,सतना गुप्ता,राज भारत मिश्र, संतोष, बाला व शशि सिंह रहे ।

 धर्मापुर:स्थानीय ब्लाक के सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को  मतदाता बनने के लिए जागरुक किया। रैली को नायब नहसीलदार रामकुमार यादव व एबीएसए ममता सरकार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में अजय कुमार मौर्य,डा. कुमुदिनी अस्थाना व  एलबी वर्मा आदि रहे।

घनश्यामपुर: तहसील क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने शनिवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाल लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरुक किया। एसडीएम ममता मालवीय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कंरजाकलाः आईटीआई सिद्दीकपुर के छात्रों ने मातदाता जागरूकता रैली निकाल कर सभी वोट के महत्व को बताया।

मातदाता जागो के नारे लगाते हुए प्रयागपुर, फरीदाबाद, सिद्दीकपुर, कंरजाकला होते हुए आईटीआई परिसर पहुंचे। रैली के मुख्य अतिथि कृष्णनन्द तिवारी तहसीलदार सदर रहे। उन्होने मतदाता पंजीयन कराने के लिए जागरूक किया।

इस मौके पर शिव बालक राम वर्मा, सभाजीत यादव, विश्राम प्रसाद, पूष्पेन्द्र कुमार, पीएन सिंह यादव, सुनील कुमार गुप्ता, अखिलेश सिंह, अफताब अहमद, एमए जमा, एनके सिंह, हरिश्चन्द्र, सुनील कुशावाह, रामलखन, फ रहत रजा, मुस्ताक हुसैन, सीएस मधुर आदि मौजूद रहे।

धर्मापुर: बीआरसी के अन्तर्गत आने वाले विद्यालयों के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को नायब नहसीलदार रामकुमार यादव तथा एबीएसए ममता सरकार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बीआरसी से धर्मापुर बाजार होते हुये आसपास के गांवों में भ्रमण करनें के उपरान्त ब्लाक परिसर में समाप्त हुई। रैली में बीईओ ममता सरकार,अजय कुमार, मौर्य, एलबी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें