फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शशांक का यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

विज्ञापन
शशांक यादव का यूपी अंडर-19 में चयनित। परिजन
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत क्षेत्र के पसेवा गांव निवासी राजेश यादव के बेटे शशांक यादव का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। शशांक के चयन की जानकारी मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है। हाईस्कूल के छात्र शशांक जौनपुर की टीम से भी क्रिकेट खेल चुके हैं। वर्तमान में लखनऊ में अभ्यास करते हैं। इन दिनों वह पुडुचेरी में क्रिकेट खेल रहे हैं। शशांक के पिता राजेश यादव और मां रीता देवी ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताई। पूर्व प्रधान राजबहादुर यादव और राजेंद्र प्रसाद यादव समेत ग्रामीणों ने भी शशांक को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें