फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण किट का नियमित सेवन टीबी मरीजों के लिए संजीवनी : डाॅ. अभिषेक वर्मा

विज्ञापन
सिंगरामऊ, टी बी मरीजों को किट वितरण कार्यक्रम। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
सिंगरामऊ। सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति ने गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ में संस्था द्वारा गोद लिए गए टीबी मरीजों के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। पोषण किट वितरण के साथ-साथ प्रोजेक्टर के माध्यम से टीबीमुक्त भारत अभियान का वीडियो भी सभी को दिखाया गया। कार्यक्रम को डॉ. अभिषेक वर्मा चिकित्सा अधिकारी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगरामऊ ने कहा कि क्षय रोग से लड़ने के लिए केवल दवा ही काफी नहीं है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पोषण किट का नियमित सेवन संजीवनी के समान है जो आप सबके लिए संस्था की प्रबंधक सचिव डॉ. अंजू सिंह के द्वारा लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है। डिवीजनल प्रबंधक गोरखपुर महेंद्र कुमार ने तकनीकी पहलुओं व फॉलोअप के महत्व पर प्रकाश डाला। तरुण कुमार वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक बदलापुर ने सरकार द्वारा दी जा रहीं सुविधाओं पर प्रकाश डाला। संस्था की संस्थापक सचिव डॉ. अंजू सिंह ने बताया कि समिति की ओर से गोद लिए गए मरीजों को शीघ्र स्वस्थ करने एवं टीबीमुक्त भारत अभियान में सक्रिय सहयोग निभाते हुए टीबी मरीजों का नियमित रूप से फॉलो अप एवं पोषण पोटली उपलब्ध करने का कार्य संस्था कर रही है। इस मौके पर संस्था के सभी स्टाफ उपस्थित रहे। संचालन संजीव सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें