भारतीय जनता पार्टी बौद्धिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक इंद्रदेव सिंह (66) का बुधवार की रात इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। गुरुवार को उनका शव पार्टी कार्यालय पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।
जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हरिश्चंद सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। हरिश्चंद सिंह ने कहा कि पार्टी ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है।
वह आजीवन पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर देव सिंह ने कहा कि इंद्रदेव सिंह मिलनसार व्यक्ति थे। इस मौके पर डा.रमाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, गिरीक्ष यादव, नीरज गुप्ता, मानिक चंद सेठ, सुरेंद्र
सिंघानिया, सुनील प्रकाश श्रीवास्तव, रोहित सिंह, अजय मोदनवाल, राम सिंह, विनीत शुक्ल, आनंद सिंह, राजेश श्रीवास्तव आदि थे। नगर अध्यक्ष आशीष गुप्त आशू की अध्यक्षता में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। श्याम मोहन अग्रवाल, अमित
श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, सूर्य प्रकाश जायसवाल, गौरव, राम भरत यादव, संतोष त्रिपाठी, मेनका सिंह, धरनपाल चौधरी आदि थे। सांसद केपी सिंह के कार्यालय पर अनिल सिंह परिवर्तन की अध्यक्षता में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई।
शोक सभा में भागवत पांडेय, रोहित सिंह, सुनील यादव, प्रशांत सिंह ने शोक जताया। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डा. सुबाष सिंह की अध्यक्षता में बीआरपी इंटर कालेज परिसर में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई।
शोक सभा में मंगरूराम मौर्य, गोपाल मिश्र, डा. रणजीत सिंह, डा. रमेश यादव, रंगबहादुर सिंह, शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह, डा. राकेश सिंह ने शोक जताया।