उन्होंने कहा कि हिंदू बटेगा तो देश कमजोर होगा। इसका फायदा विदेशी ताकतें उठाएंगी। हिंदू जागा हुआ है मगर जरूरत है तो बस उसे एकजुट करने की, लेकिन यह तभी संभव होगा जब सभी हिंदू अपने को किसी जाति का न मानकर केवल हिंदू मानेंगे। आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोटों के सौदागर सावधान हो जाओ। हिंदू समाज अब जाग गया है।
केवल वोट के लिए राजनीति करने वाले नेताओं के मंसूबों को जनता अब समझ चुकी है। इससे पहले सम्मेलन की शुरूआत आचार्य रविन्द्र द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत ईश वंदना से हुई। इसके बाद पूरा परिसर शंखनाद और ‘जयश्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम परिसर केसरिया ध्वज से पटा था। इससे पहले बजरंग दल काशी प्रांत के संयोजक तरुण शुक्ल ने अतिथियों का परिचय कराया। विभाग संयोजक अजय पांडेय ने स्वागत किया।
इस मौके पर श्रीमती किरन श्रीवास्तव, डा. दिनेश सिंह बब्बू, धर्मेन्द्र सिंह, कृष्ण गोपाल, फलाहारी बाबा, भागवत कथा वाचक भाष्कर कृष्ण महाराज, आरएसएस के रामेश्वर सिंह, राजस्थान शिवसेना के पूर्व अध्यक्ष राकेश दूबे, विभाग के संगठन मंत्री महेश, रवीन्द्र दूबे, अखिलेश तिवारी, रवि तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, अरविंद मिश्र, विनय मौर्य, राकेश श्रीवास्तव, अरविंद विश्वकर्मा, विनोद सेठ, अर्णव श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, शैल मौर्या, राघवेन्द्र सैनी, सतिराम, सतीश चन्द्र, कल्पना प्रजापति, राम नयन बिंद, हरिराम बिंद, अवधेश कुमार, शोभनाथ सिंह, सभाजीत सिंह, राजकुमार पटवा, जय प्रकाश सिंह, राम अकबाल मिश्र राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दुर्गा वाहिनी, एकल विद्यालय, मातृ शक्ति, हिंदू युवा वाहिनी के हजारों पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।
संचालन टीडी कालेज के समाजशास्त्र के प्रवक्ता डा. आरएन त्रिपाठी और सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह ने की। विहिप के जिला अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह और मछलीशहर के अध्यक्ष राम सहाय पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।