फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कबड्डी में रीठी, योगासन में बढ़ौना रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। बीआरसी परिसर में बृहस्पतिवार को ब्लाॅक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रीठी, जाम, लखौआ, बढ़ौना और डमरुआ न्यायपंचायत के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। यहां की विजेता टीमें जनपदीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। बीईओ आनंद प्रकाश सिंह ने फीता काट कर खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ बालक में प्राथमिक वर्ग में डीह जहांनिया प्रथम, बंसफा द्वितीय, बालिका वर्ग में जाम प्रथम, कलवारी द्वितीय, 100 मीटर बालक में बंसफा प्रथम, डीहजहनिया द्वितीय, बालिका वर्ग में अलीशाहपुर प्रथम विशुनपुर द्वितीय रहे। 200 मीटर में भी अलीशाहपुर की बालिकाओं ने बाजी मारी, इसी तरह जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में डमरुआ प्रथम, सिकंदरा द्वितीय, बालिका वर्ग में पोखरियापुर प्रथम, लखौआ द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में भी डमरुआ प्रथम व लखौआ द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि बालिका वर्ग में उतरेजपुर प्रथम व सादात बिंदुली द्वितीय स्थान पर रहा।
कबड्डी में प्राथमिक बालक वर्ग में रीठी प्रथम व लखौआ द्वितीय, बालिका वर्ग में जाम प्रथम व रीठी द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग बालक और बालिका वर्ग में लखौआ प्रथम व जाम द्वितीय स्थान पर रहा। खोखो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में खपरहा प्रथम व जाम द्वितीय स्थान पर रहा जबकि जूनियर बालक वर्ग में रीठी प्रथम व जाम द्वितीय व बालिका में जाम प्रथम व लखौआ द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सभी वर्गों भुईला के छात्रों का दबदबा रहा जबकि योगा में इब्राहिमाबाद के खिलाड़ी सफल हुए। बीईओ आनंद प्रकाश सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह व सुशील उपाध्याय ने खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र दिया। इस मौके पर देशबंधु यादव, रामचंद्र यादव, विनय सिंह, सरिता विश्वकर्मा, प्रियंका यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें