फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही किला चौराहे का होगा सुंदरीकरण

Sun, 13 Mar 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
शाही किला चौराहे के सुंदरीकरण के लिए हटाया जाएगा ओवरहेड टैंक।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र स्थित शाही किला चौराहे का सुंदरीकरण शीघ्र होगा। इसके लिए चौराहे पर स्थित ब्रिटिश काल के बने ओवरहेड टैंक को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उक्त चौराहे पर शाही किला से ही संबंधित स्ट्रक्चर लगाया जाएगा। जिससे चौराहे का महत्व बना रहे। 
विज्ञापन


बता दें किे जिले के ऐतिहासिक धरोहरों में शाही किला शुमार है। इसे देखने के लिए दूसरे जनपदों व प्रदेशों से लोग आते हैं। शाही किला के पास चौराहा पर पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए  ब्रिटिश काल में ओवरहेड टैंक बनाया गया था, जो वर्तमान समय में निष्प्रयोज्य है।

नगर पालिका द्वारा चौराहों को सुंदरीकरण करने के क्रम में शाही किला चौराहे को भी सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका द्वारा उक्त ओवर हेड टैंक को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। अब तक उसमें लगे पानी के पाइप और स्टार्टर आदि को सुव्यवस्थित करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद उक्त ओवर हेड टैंक को तोड़ दिया जाएगा। जिससे चौराहा चौड़ा होने के साथ ही सुंदर हो सके। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो चौराहे की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए शाही किला से संबंधित ही कोई स्ट्रक्चर लगाने का कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें