फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आरोपितों के खिलाफ आरसी जारी, चार लाख से अधिक जुर्माने की होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज के गोधना बाजार में मुहर्रम पर निकले जुलूस में देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ तहसील प्रशासन सख्त हो गया हैं। इस प्रकरण में शामिल आरोपियों द्वारा अवैध कब्जा कर भवन बनाने व भूमि पर अवैध तरीके कब्जा करके कृषि करने वालों पर जुर्माना लगाया गया हैं। किशुन्दासपुर गांव में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने वाले 13 पर क्षति का आकलन करने के बाद चार लाख चार सौ रुपये का जुर्माना लगा हैं। इसको लेकर आरोपियों के खिलाफ आरसी भी जारी कर दी गई हैं। तहसीलदार मूसाराम के निर्देश पर उक्त गांव में पैमाइश की गई। भूमि पर अवैध कब्जा की नाप करके भूमि का क्षेत्रफल निर्धारित किया गया। इसमें ग्राम सभा की संपत्ति की क्षति का आकलन करते हुए जुर्माना निर्धारित किया है। किशुन्दासपुर गांव के रफीक पर 11 हजार, मुश्ताक पर 49 हजार 500, मुख्तार अली पर 66 हजार, शेर अली पर 24 हजार 750, इम्तियाज पर 24 हजार 750, जान मोहम्मद पर 24 हजार 750, नसीम पर 1650, रियाज के ऊपर 99 हजार, सलीम व उनके भाईयों पर 99 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। यह जुर्माना कब्जा की अवधि और भूमि के क्षेत्रफल को मानक बनाकर लगाया गया है। इस बाबत तहसीलदार मूसाराम ने बताया कि इस प्रकरण में शामिल ऐसे लोग जिन्होंने सरकारी भूमि पर भवन बनाकर व कृषि करते हुए पाए गए। उनके खिलाफ आरसी जारी कर दी गई है। जल्द टीम गठित करके वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें