गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सरसौड़ा गांव में शनिवार रात सरकारी गल्ले की दुकान की खिड़की तोड़कर चोरों ने करीब 40 बोरी राशन समेत अन्य समान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है। उक्त गांव निवासी सुजीत कुमार की गांव में ही सरकारी गल्ले की दुकान है। शनिवार रात चोरों कमरे की खिड़की तोड़कर करीब 40 बोरी गल्ला उठा ले गए। कोटेदार सुजीत ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। सूचना मिली जांच कराई जा रही है। संवाद