फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हौज टोल प्लाजा पर फिर बढ़ीं दरें, तीन माह में दूसरी बार महंगा हुआ सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। बनारस-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हौज गांव स्थित टोल प्लाजा पर रविवार से नई टोल दरें लागू हो गईं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से जारी संशोधित दरों के तहत कार, जीप और वैन सहित सभी श्रेणियों के वाहनों के टोल शुल्क में 5 रुपये से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। तीन माह के भीतर दूसरी बार टोल दरें बढ़ने से वाहन चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

टोल प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि एनएचएआई की ओर से जारी नई दर सूची के अनुसार ही रविवार से संशोधित टोल शुल्क वसूला जा रहा है। नई दरों के अनुसार कार, जीप और वैन का एकल यात्रा शुल्क 130 रुपये से बढ़ाकर 135 रुपये कर दिया गया है। एलसीवी, एलजीवी और मिनी बस का शुल्क 210 से बढ़कर 215 रुपये हो गया है। दो एक्सल वाले ट्रक और बस का टोल 440 से 455 रुपये, तीन एक्सल वाले व्यावसायिक वाहनों का 480 से 495 रुपये, चार से छह एक्सल वाले वाहनों का 690 से 710 रुपये तथा सात या उससे अधिक एक्सल वाले वाहनों का टोल 840 से बढ़ाकर 865 रुपये कर दिया गया है।
24 घंटे के भीतर वापसी यात्रा के शुल्क में भी संशोधन किया गया है। कार, जीप और वैन का शुल्क 195 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। वहीं अन्य श्रेणी के व्यावसायिक वाहनों के वापसी शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है। मासिक पास की दरों में भी संशोधन किया गया है। कार, जीप और वैन के 50 एकल यात्राओं वाले मासिक पास का शुल्क 4,335 रुपये से बढ़ाकर 4,470 रुपये कर दिया गया है। वहीं टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन मालिकों के मासिक पास का शुल्क 350 रुपये से बढ़ाकर 360 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख नई दरें
कार, जीप व वैन: 130 से 135 रुपये
एलसीवी/एलजीवी/मिनी बस: 210 से 215 रुपये
दो एक्सल ट्रक/बस: 440 से 455 रुपये
तीन एक्सल वाहन: 480 से 495 रुपये
चार से छह एक्सल वाहन: 690 से 710 रुपये
सात या अधिक एक्सल वाहन: 840 से 865 रुपये
स्थानीय गैर-व्यावसायिक मासिक पास: 350 से 360 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें