फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए में हार गया पत्नी, दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 02 Aug 2019 11:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जफराबाद थाना क्षेत्र का ऐसा मामला प्रकाश में आया जिसमें शराबी पति जुए में पैसा खत्म होने पर अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। हारने पर उसके दोस्तों ने पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एसीजेएम पंचम ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया तो कोर्ट के आदेश पर जफराबाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कापी कोर्ट में दाखिल किया है।
विज्ञापन


जफराबाद थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने कोर्ट में अधिवक्ता क्षितिज तिवारी के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी शाहगंज में हुई थी। उसका पति शराबी के साथ जुआरी है। ससुराल में रहने के दौरान उसके मित्र अरुण, रिश्तेदार अनिल प्राय: घर पर आकर शराब पीते थे और जुआ खेलते थे। एक दिन पैसा खत्म होने पर उसे ही पति ने दांव पर लगा दिया और हार गया।

अरुण व अनिल ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे क्षुब्ध होकर वह अपने मायके चली गई। 9 दिसंबर 2018 को पति ने वहां आकर क्षमा मांगते हुए कहा कि अब ऐसी गलती नहीं होगी। क्षमा मांगने पर वादिनी उसके साथ गाड़ी में बैठ कर ससुराल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


बीच में पति ने गाड़ी रोककर अरुण व अनिल को बैठा लिया। दोनों ने पुन: बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना पुलिस और एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजिस्ट्रेट ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए प्रथम दृष्टया गंभीर मामला पाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। थाना जाफराबाद में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें