फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बारात देखने गई बालिका के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात बारात देखने गई आठ साल की बालिका से दुष्कर्म किया गया। बालिका बेहोशी की हालत में खेत में मिली। इस मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में बारात आई थी। गांव की एक आठ साल की बच्ची बारात देखने गई थी। देर रात बालिका अपने घर नहीं पहुंची तो घर वालों को चिंता हुई। परिजन काफी देर तक खोजबीन करते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। भोर में बालिका बेहोशी की हालत में एक खेत में मिली। वह खून से लथपथ थी। देखने से लग रहा था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
क्षेत्राधिकारी अतर सिंह व थानाध्यक्ष रमेश यादव घटनास्थल पर पहुंचे घटना के संबंध में लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द अपराधी का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें