क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। किशोरी के पिता ने 15 मार्च को गांव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबीर की सूचना पर आरोपी सूरज को मई चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। संवाद