फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हाथी घोड़े के साथ निकली रामबरात, कराई गई दो जोड़ों की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के गुड़ाही रामलीला में सोमवार की शाम राम विवाह का मंचन हुआ। इसके साथ ही दो जोड़ों की शादी रामलीला कमेटी की तरफ से कराई गई। इससे पहले कस्बा में हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे व बग्घी के साथ भव्य राम बारात डायरेक्टर लाल बहादुर सिंह के निर्देशन में निकाली गई। यह मुंगराबादशाहपुर के साहबगंज से निकलकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए रामलीला मैदान में पहुंची। कमेटी के अध्यक्ष पशुपतिनाथ मुन्ना व पत्नी सभासद निकुंज गुप्ता ने भगवान के झांकी की आरती उतारकर बरात को रवाना किया। रथ के आगे बाराती डीजे के साथ नाचते गाते चल रहे थे। बारात के साथ रोड लाइट की भव्य सजावट की गई थी। बरात में भगवान गणेश की प्रतिमा आकर्षण का रहा। भगवान के झांकी का जगह-जगह आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने अपने को धन्य किया। देखने के लिए छतों व सड़क के किनारे जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान के रथ पर छतों से पुष्प वर्षा हो रही थी। बरातियों की नईगंज में फ़ूलचंद्र, मनोज कुमार की तरफ से और जगह-जगह स्वागत व जलपान की व्यवस्था थी। संचालन आकाश गुप्त व राजीव गुप्त ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें