जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में अंतर महाविद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में रामअशीष कालेज विजेता रहा जबकि सूर्यबली पीजी कालेज उपविजेता व कुमुद सिंह कोलज को तीसरा स्थान मिला।
पुरुष वर्ग के 57 किलो ग्राम भार वर्ग में आरएन कालेज के राकेश यादव प्रथम, डीसीएसके मऊ के बलिराम यादव द्वितीय,आरपीए एस कालेज के आलोक यादव तृतीय, 61 किलो ग्राम भार वर्ग में राम आशीष महाविद्यालय के जर्नादन यादव प्रथम, मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 65 किलो ग्राम भार वर्ग में राम आशीष महाविद्यालय गाजीपुर के धनंजय यादव प्रथम, मदन सिंह द्वितीय, 70 किलो ग्राम भार वर्ग में राम आशीष महाविद्यालय के विशाल यादव प्रथम, शिव महाविद्यालय जौनपुर पंकज कुमार यादव द्वितीय, 74 किलो ग्राम भारवर्ग में राम आशीष महाविद्यालय के धर्मेंद्र चौहान प्रथम, मेघबर सिंह महाविद्यावलय गाजीपुर के राहुल यादव द्वितीय स्थान पर रहे।
पुरुष वर्ग के 79 किलो ग्राम भार वर्ग में स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के श्याम सुंदर यादव प्रथम, रामकिशुन कालेज गाजीपुर के आनंद सिंह यादव द्वितीय, 86 किलो ग्राम भार वर्ग में पीजी कालेज मलिकपुर के अंगद प्रजापति प्रथम, शिव महाविद्यालय हरिहर के प्रदीप यादव द्वितीय, कृष्णा पीजी कालेज मऊ के सुनील कुमार यादव तृतीय, राम आशीष महाविद्यालय के विवेक यादव ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
पुरूष वर्ग ग्रीको रोमन के 55 किलो ग्राम भार वर्ग में स्व. रामअशीष महाविद्यालय गाजीपुर के पंकज यादव, 60 किलो ग्राम भार वर्ग में सूर्यबली यादव महाविद्यालय जौनपुर सलीम प्रथम, हर्ष कुमार मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर के हर्ष कुमार द्वितीय, यशस्वी स्व. रामअशीष महाविद्यालय गाजीपुर के यशस्वीतथा बाबा विश्वनाथमहाविद्यालय गाजीपुर ने प्रिंस यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। 63 किलो ग्राम भार वर्ग में कुमद सिंह महाविद्यालय आजमगढ़ के राम प्रवेश प्रथम, कौशिक महाविद्यालय गाजीपुर के नीरज द्वितीय, सूर्यबली यादव महाविद्यालय जौनपुर के पवन तृतीय स्थान प्राप्त किया। 67 किलो ग्राम भार वर्ग में कुमद सिंह महाविद्यालय आजमगढ़ के विजय शंकर यादव प्रथम, स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज गाजीपुर छोटे लाल यादव द्वितीय, 72 किलो ग्राम भारवर्ग में स्व. रामअशीष महाविद्यालय गाजीपुर के अभिषेक यादव प्रथम, पीजी कालेज मलिकपुरा गाजीपुर के अमित यादव द्वितीय, गोपीनाथ पीजी कोलज गाजीपुर के नीरज यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। 77 किलो ग्राम भार वर्ग में स्व. रामअशीष महाविद्यालय गाजीपुर के निरंजन यादव प्रथम, श्री मेघबरन पीजी कालेज करमपुर गाजीपुर के राकेश यादव द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि महादेव सिंह पहलवान ने विजेताओं को शिल्ड दी। पूर्व सचिव डॉ. रामाश्रय शर्मा, देवेन्द्र कुमार सिंह, आयोजन सचिव डॉ. बृजेश यादव उपस्थित रहे। प्रो. ओम प्रकाश सिंह सचिव, खेलकूद परिषद, रजनीशकुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ. राजेश सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, विजय प्रकाश, अल्का सिंह चौहान, भानू प्रताप शर्मा आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में कुश्ती कोच राम कुमार सिंह, लालजी यादव, वेद प्रकाश यादव, लक्ष्मण यादव, राजेश, अशोक सोनकर, कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।